
रूडकी हर्ष।आज संस्कार भारती महानगर इकाई रुड़की एवं संस्कार भारती जनपद हरिद्वार इकाई की संयुक्त साधारण सभा की बैठक रुड़की के एक स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में दीप प्रज्वलन एवं अतिथि सम्मान के उपरांत दोनों इकाइयों द्वारा पिछले वर्ष के कार्यक्रमों एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
संस्कार भारती के प्रांतीय पदाधिकारी राजकुमार उपाध्याय एवं प्रांतीय मंत्री सुनील कुमार चौहान के द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।संस्कार भारती महानगर इकाई रुड़की के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, महामंत्री विनय सैनी एवं कोषाध्यक्ष राम शंकर सिंह के साथ पुरानी कार्यकारिणी को ही यथावत रखा गया। संरक्षक के रूप में अशोक कुमार शर्मा,के पी सिंह एवं विवेक कांबोज को तथा अतिरिक्त सह महामंत्री के रूप में आशीष सैनी एवं साहित्यिक विधा संयोजक के रूप में सौ सिंह सैनी को नवीन दायित्व दिया गया।

संस्कार भारती जनपद हरिद्वार की कार्यकारिणी में अध्यक्ष अर्जुन नागयान, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रवीण रोड एवं महामंत्री समय सिंह सैनी के साथ पिछली कार्यकारिणी को ही पुनःयथावत रखा गया। नवीन दायित्व में शिवानी विनायक गौड़ को मातृशक्ति एवं बाल आयाम संयोजिका तथा सुनील कुमार को संगीत विधा संयोजक का दायित्व दिया गया।

राजकुमार उपाध्याय ने संस्कार भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अखिल भारतीय संस्था का प्रमुख उद्देश्य साहित्यकारों, रंगमंच कलाकारों, संगीत एवं अन्य विधाओं के कलाकारों को जोड़ना एवं उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। इस दिशा में दोनों इकाइयां सराहनीय कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में भावना शर्मा, नीलम रहेजा, दीपा कौशिक, पूजा सैनी, डॉ रवींद्र कुमार सैनी, सतीश चंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार मौर्य, प्रदीप सैनी, विवेक शर्मा, रामकुमार सैनी, राहुल सैनी, अनूप सिंह, रजत कुमार, दिनेश सैनी, दत्तात्रेय विनायक गौर,अरुण कुमार, नीतू लखानी एवं सुविज्ञ सैनी आदि उपस्थित रहे।
