श्रीमती सयानी चौधरी को रुडकी महानगर सेवादल अध्यक्ष एवं श्रीमती ज्योत्सना वर्मा को रुडकी महानगर महिला सेवादल अध्यक्ष नियुक्त किया

Spread the love

रूडकी हर्ष।आज आवास विकास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ सेवादल नेता सुरेश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्रीमती सयानी चौधरी को रुडकी महानगर सेवादल अध्यक्ष एवं श्रीमती ज्योत्सना वर्मा को रुडकी महानगर महिला सेवादल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त श्रीमती मंजू कश्यप एवं डॉक्टर अफजल को प्रदेश सेवादल में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव राजवीर रोड ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।
सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय कार्यक्रमों को समय समय पर करते रहना होगा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है।
अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मुकेश सैनी ने सभी पदाधिकारियों को सेवादल को मजबूत करने के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष सायनी चौधरी एवं ज्योत्सना वर्मा ने शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी विस्तार के लिए घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन सेवादल अध्यक्ष रुड़की ग्रामीण सुशील कश्यप एवं राहुल सैनी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में दीपक वर्मा, राजेश नौटियाल, विनीत गुप्ता, सोहन सिंह रावत, आरिफ, जावेद अहमद, बेनी प्रसाद, वारिस अली, सलीम सलमानी आदि उपस्थित रहे


Spread the love