
हाल ही में पिछले दिनों लेखक निर्देशक,अजीत वर्मा ने संकल्प फिल्म की शूटिंग देहरादून रुड़की में की थीं जो 80% बन चुकी है, जिसके कलाकार बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता कुलभूषण खरबंदा, मुग्धा गोडसे, गौरव दीक्षित, और भी कई अन्य कलाकारो ने हिस्सा लिया था,
खुद अजीत वर्मा ने संकल्प मूवी में एक शानदार भूमिका निभाई है, अब जल्द ही लेखक निदेशक अजीत वर्मा, अपनी नई फिल्म जो एक कॉमेडी एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, इस फिल्म की शूटिंग रुड़की में करने का प्लान कर रहे हैं, और जल्द ही रुड़की में रेकी करने आने वाले हैं, निदेशक अजीत वर्मा, खुद उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं,
अजीत वर्मा का कहना है वह हर साल उत्तराखंड में एक से दो मूवी बनायेंगे और उत्तराखंड के लोगों को अपनी फिल्म मे काम करने का मौका देंगे, एक बात लेखक निर्देशक अजीत वर्मा के बारे में बता दे अजीत वर्मा की ये खासियत है वह जो भी फिल्म अपने हाथ में लेते हैं उसे वह सिनेमा घरों तक जरूर पहुंचाते हैं,
इस बार अपनी नई फिल्म के लिए वह रुड़की आ रहे हैं इसमें भी बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार हिस्सा लेंगे जैसे कि मुकेश ऋषि, मुरली शर्मा, शाहबाज खान,जयप्रदा और भी कई अन्य कलाकार ये फिल्म एक जबरदस्त कॉमेडी एक्शन थ्रिलर होगी,
यह एक कंप्लीट फैमिली मूवी होगी, जो लोगों को फुल एंटरटेनमेंट करेगी ये फिल्म लोगों को हंसाएगी भी और रुलाएगी भी और एक्शन ऐसा होगा जो शरीर में जोश भर देगा इसी मूवी के लिए लेखक निर्देशक अजीत वर्मा बहुत जल्द रेकी करने अपनी टीम के साथ रुड़की में आने वाले हैं,
