लगातार क्षेत्र के विकास को गति देने का काम कर रहे हैं विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद लक्सर विधानसभा

Spread the love

रुड़की हर्ष ।लक्सर विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद लगातार क्षेत्र के विकास को गति देने का काम कर रहे हैं इसी मौके पर आज ग्राम झीवारेहडी में कब्रस्तान की चारदीवारी का निर्माण संपन्न होने पर फीता काटकर कहा कि लक्सर विधानसभा के अंतर्गत उनके द्वारा लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है।सर्वजन हिताय,सर्वजन सुखाय मंत्र को आगे बढ़ाते हुए वे हर वर्ग और समाज के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं विधायक ने कहा कि उनके द्वारा विधानसभा लक्सर क्षेत्र में विगत एक वर्ष में अनेकों विकास एवं निर्माण के कार्य पूरे कराए गए हैं तथा वह अपने क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर है।ग्राम प्रधान प्रदीप सैनी तथा समाजसेवी शमीम अहमद ने कहा कि हाजी मोहम्मद शहजाद ने विधायक बनने के बाद से लक्सर क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी।इस अवसर पर गांव झीवारेहडी में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।युवा बसपा नेता शराफत अली, दिलशाद अली,मोहम्मद नाजिम,फुरकान अहमद, मांगेराम,हसन अली,वीर सिंह,मोहम्मद इरशाद,महबूब अली आदि अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love