
रुड़की: प्रसिद्ध वैद्य आचार्य टेक वल्लभ ने मुंबई से आए फिल्म कलाकारों का किया स्वागत
रुड़की हर्ष। के प्रसिद्ध वैद्य आचार्य टेक वल्लभ ने आज मुंबई से आए फिल्म कलाकारों का शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुंबई के फिल्म कलाकारों और निर्माताओं द्वारा उत्तराखंड में बड़ी फिल्मों का निर्माण शुरू किया जाना राज्य के लिए गर्व की बात है।
आचार्य टेक वल्लभ ने कहा कि इससे न केवल उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता देश-विदेश तक पहुंचेगी, बल्कि यहां के फिल्म जगत को भी एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण बढ़ने से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अजीत वर्मा का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि हम कामना करते हैं कि वे भविष्य में भी दोबारा उत्तराखंड आएं और यहां फिल्म निर्माण करें, ताकि क्षेत्रीय कलाकारों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का और अधिक अवसर मिल सके।
इस मौके पर मौजूद फिल्म कलाकारों ने भी उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशनों और यहां के लोगों के सहयोग की सराहना की और भविष्य में यहां और प्रोजेक्ट्स पर काम करने की इच्छा
