मोहनपुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, मुख्य अतिथि उदय सिंह पुंडीर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Spread the love

रूडकी।मोहनपुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, मुख्य अतिथि उदय सिंह पुंडीर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
मोहनपुरा में आईपीएल खिलाड़ी आकाश माधवाल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में रामपुर और बेलडा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंटक जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं और क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देते हैं।
मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और आयोजक मंडल की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक आकाश माधवाल ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को जारी रखने की बात कही।


Spread the love