मनकमेश्वरी दुर्गा मंदिर पञ्चमी अम्बर तालाब में रुड़की। रुद्राभिषेक एडवोकेट नवीन कुमार जैन

Spread the love

रूडकी हर्ष।:-सावन मास के प्रारंभ होते ही भगवान शिव महाकाल के अभिषेक रुद्राभिषेक पूजा अर्चना सम्पूर्ण राष्ट्र में होती हैं इसी क्रम में रूडकी के मनकमेश्वरी दुर्गा मंदिर पञ्चमी अम्बर तालाब में भी सावन मास से नित्य प्रति दिन मंदिर आचार्यगण हाथ से रोज मिट्टी के शिवलिंग बना भगवान शिव का मंत्रोउच्चारन के साथ भव्य रुद्राभिषेक नित्य प्रति महानगर के यजमानों से कराया जा रहा है आज प्रातःकाल भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने पत्नी श्रीमती दीपा जैन सपरिवार बतौर यजमान भगवान शिव महाकाल का विधिवत पूजन कर भव्य रुद्राभिषेक मंदिर आचार्यगण द्वारा कराया गया रुद्राभिषेक कराने उपरांत यजमान नवीन कुमार जैन ने कहा कि सावन मास में शिव रुद्राभिषेक करने से मानव जाति के सर्वकार्य सिद्धि व सर्व पापों का नाश हो पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं नवीन जैन ने बताया कि रुद्राभिषेक कराने का मुख्य उद्देश्य है कि भगवान शिव की कृपा से सम्पूर्ण विश्व में बढ़ती प्राकृतिक आपदा व मानव जाति में संक्रमित बीमारियों पर रोकथाम हो व राष्ट्र में सुख समृद्धि व सम्पन्ता खुशहाली हो मंदिर आचार्यगणों ने रुद्राभिषेक उपरांत आरती कर एकत्र भक्तों को प्रसाद वितरण किया व आशीर्वाद दिया पूजा अर्चना में अंतरिक्ष जैन, यश जैन,कीर्ति जैन, श्रीमती अलका,रेखा जैन, उमा मित्तल,कौशल सैनी, मनोज कुमार जैन,ईशा जैन,पूजा जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love