पर्यावरण जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इसको सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है एस0डी0ओ अर्जुन सिंह

Spread the love

पर्यावरण जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इसको सुरक्षित रखना जीवन को सुरक्षित रखने के समान है
एस0डी0ओ अर्जुन सिंह

रूडकी सिंचाई विभाग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
रूडकी हर्ष। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग, रूडकी की टीम द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि मां के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की है लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाए ताकि वे वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को लाभ पहुंचा सकें।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी और पर्यावरण हितैषी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


Spread the love