
नगर में भ्रमण कर भाई ने मांगे बहन के लिए वोट
आज रुड़की नगर निगम चुनाव मैं बसपा प्रत्याशी श्रीमती सत्यवती वर्मा ने शहर के कई इलाकों में सभा का आयोजन किया व बसपा सुप्रीमो के जन्म दिवस पर कई स्थानों पर सभा वह केक काटकर बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया गया नगर के मुख्य बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ता वह समर्थकों ने भव्य कार्यक्रम आयोजन कर लोगों को केक खिलाया इस मौके पर बसपा प्रत्याशी श्रीमती सत्यवती वर्मा ने कई स्थानों पर सभा कर अपने पक्ष में वोट मांगे उन्होंने कहा शहर की तरक्की और विकास के लिए वोट बसपा को ही दे! उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है और उम्मीद है इस बार शहर की जनता अपना समर्थन व वोट मेरे पक्ष में डालेगी! इस मौके पर एडवोकेट संजीव वर्मा ने भी बहन सत्यवती वर्मा के लिए कई वार्डों में सभा का आयोजन किया गया जहां पर सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद रहे
