जो मनुष्य ईश्वर के गहन प्रेम में डूब गए वे ऋषि-मुनि और देवता बन गए। उनके उपकारों से यह संसार धन्य हो गया। बाबा फुलसंदे

Spread the love

हरिद्वार हर्ष।(रानीपुर) मे एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा ईश्वरीय मंत्र के दृष्टा ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि वह अनादि ब्रह्म परमात्मा सब जगह मौजूद है। कोई कहीं भी उसको पुकारे ,उसका स्मरण करे, वह साधक की भावनाओं को तत्काल ग्रहण करता है। राष्ट्र सेवा सर्वोपरि धर्म होना चाहिए।

सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले यहां शिवालिक नगर स्थित श्री शिव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय सत्संग में श्रद्धालुओं को धर्म वचन करते हुए कहा कि धन्य है वह ग्राम,वह नगर ,वह बन,वो नदी का तट,पर्वत का किनारा या एकान्त कुटी जहां उस ईश्वर ईश्वर की चर्चा और उसका ज़िक्र होता है। जो मनुष्य ईश्वर के गहन प्रेम में डूब गए वे ऋषि-मुनि और देवता बन गए। उनके उपकारों से यह संसार धन्य हो गया।

बाबा ने कहा कि इस भूमंडल पर हम आत्माओं को उस ईश्वर ने बहुत थोड़े समय के लिए भेजा है, जिससे हम लोग पुण्य कर्म कर सकें, मानवता को शांति और विश्राम पहुंचा सकें।
उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र की सेवा करने वाले बनें। जो राष्ट्र के सेवक हैं जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनसे चिढ़ ना करें, उनका सहयोग करें। हमारा देश भाग्यशाली है, हमारे जीवन में नरेंद्र मोदी और योगी जी जैसे ऋषि आत्मा राजा प्राप्त हुए हैं। इनका विरोध करके पाप के भागी ना बनें। अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी ना मारें। अपने ही राष्ट्र, अपने धर्म को नष्ट करने के लिए दुष्ट लोगों का साथ ना दें।
दिव्य सत्संग में अमरनाथ मदान, रणजीत सिंह, बीना मदान, अनुज चौधरी,अजय सिंह, देवेन्द्र गिरोटी, हरीश गिरोटी, अशोक आर्य,बी.एम.लाल मदान सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


Spread the love