जिला किसान कांग्रेस कमेटी रूड़की द्वारा डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई

Spread the love

रुड़की। भारतीय संविधान के निर्माता और समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी रूड़की ग्रामीण व महानगर किसान कांग्रेस द्वारा किसान कांग्रेस कैंप कार्यालय रेलवे स्टेशन रोड़ रूड़की में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को याद किया।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष अध्यक्ष चौ सेठपाल परमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में समानता और अधिकार की लड़ाई जारी रखनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष सचिन चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन सुभाष चौधरी, लोजमो संयोजक,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी , प्रदेश प्रवक्ता श्री गोपाल नारसन, पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस मा विरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता मक़सूद हसन , जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस डा इरशाद , वरिष्ठ नेता उम्मेद क़ाज़ी , प्रदेश महासचिव NSUI मनीष परमार, वरिष्ठ नेता नूर आलम आदि उपस्थित रहे ।


Spread the love