खानपुर विधानसभा स्थित दल्लावाला ग्राम मे त्रिदेव सेवा समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन”

Spread the love

त्रिदेव सेवा समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
खानपुर विधानसभा स्थित दल्लावाला ग्राम मे — त्रिदेव सेवा समिति द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
कथा वाचन सुप्रसिद्ध भागवताचार्य प्रद्युम्न आचार्य महाराज के श्रीमुख से किया गया। कथा सुनकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। त्रिदेव समिति के अध्यक्ष
सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बेहतर व्यवस्था के साथ इस बार पांचवा श्रीमद् भागवत कथा” आयोजन किया गया है और आगे भी इसी तरह से ईश्वर की इच्छा से कथा होगी
समिति के अध्यक्ष सोमपाल ने बताया कि इस कथा आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करना तथा लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ना है।
श्रद्धालुजन इस आयोजन से अत्यंत भावविभोर हुए और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इस मोके समाजसेवी इंटक जिला अध्यक्ष उदय सिंह पंडीर ने कथा स्थल पर पहुंचकर कथा का रसपान ग्रहण किया उन्होंने कहा की कथा सुनने जन्मो जन्मांतर के पापो मुक्त हो जाते हैं” और जीवन में शुद्ध विचारों से ही मानव का कल्याण होता है हमें सदैव ईश्वर की वंदना करते रहना चाहिए सदा मानव कल्याण के लिए अच्छे कार्य करें और मनुष्य होने का परिचय दें यही ईश्वर का संदेश है” कथावाचक श्री प्रद्युम्न आचार्य महाराज श्री वृंदावन धाम मथुरा के श्री मुख से कथा का गुणगान किया गया” इस मौके पर त्रिदेव समिति के अध्यक्ष सोमपाल सचिव एडवोकेट संदीप चौहान मनोज चौहान कोषाध्यक्ष संदीप सैनी उपाध्यक्ष मनोज कुमार आदि भक्तजन मौजूद रहे


Spread the love