कोतवाली प्रभारी कुश मिश्रा ने कहा है कि सबसे बड़ा धर्म मानवता तथा इंसानों की सेवा करना है। निःशुल्क रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

Spread the love

रुड़की ।आईपीएस अधिकारी तथा कोतवाली प्रभारी कुश मिश्रा ने कहा है कि सबसे बड़ा धर्म मानवता तथा इंसानों की सेवा करना है, इसीलिए आदिकाल से” नर सेवा नारायण सेवा” को भी धर्म का ही एक बिन्दु माना गया है ।प्रभारी कोतवाली मिश्रा ने रुड़की कोतवाली में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के सहयोग से प्रमुख समाजसेवी डॉ अमन गुप्ता द्वारा लगाए गए निःशुल्क रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा की विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हमारा भारत वर्ष जिस तरह से टी बी मुक्त ,पोलियो मुक्त, तथा कुष्ठ रोगों से मुक्ति पाने में विश्व में अपना स्थान बना चुका है इसी प्रकार अन्य घातक बीमारियों से भी निजात पाए ,इसके लिए सब नागरिकों को मिलकर योगदान दिए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा की रुड़की में जन सेवा भावना तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में भागीदारी का चलन है वह सराहनीय है। शिविर के विषय में जानकारी देते हुए उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के संयोजक शायर अफजल मंगलौरी ने कहा की डॉक्टर अमन गुप्ता द्वारा 1 वर्ष में लगभग 20 से 25 स्वास्थ्य शिविर विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क लगाए जाते हैं जिनसे नगर में आसपास के क्षेत्र के लोग लाभान्वित होते रहते हैं जो मानवता की बेहतर मिसाल है ।उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा के अतिरिक्त भी अन्य राष्ट्रीय व धार्मिक पर्वो पर उनके द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं ।
इस अवसर पर व्यापार मंडल झबरेड़ा के अध्यक्ष अजय सैनी समाजसेवी पंकज नंदा,डॉक्टर अमन गुप्ता ,विकास सैनी, चौधरी विजेंद्र सिंह, ईश्वर लाल शास्त्री ,अफजल मंगलौरी, सलमान फरीदी, विकास वशिष्ठ आदि ने अपना योगदान दिया।
प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमली खेड़ा तथा जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर रुड़की के डॉक्टरों की टीम ने इस शिविर में मरीजों की जांच की तथा उनका निशुल्क दवाइयां दी। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर प्रियांशु ,डॉ अंजलि टेक्नीशियन, गौरव शर्मा टेक्नीशियन ,राहुल कुमार,पिंटू शर्मा तथा निशु कुमार ने अपनी सेवाएं दी।
शिविर में लगभग 100 मरीज़ों की जांच व दवाई दी गयी ।


Spread the love