
रुड़की में मशहूर कैमरामैन अरुण शर्मा की तेरहवीं पर भावभीनी श्रद्धांजलि
रुड़की हर्ष।शहर के प्रसिद्ध कैमरामैन अरुण शर्मा की तेरहवीं के अवसर पर रविवार को उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चाहने वालों, मित्रों, रिश्तेदारों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ज्ञात हो कि अरुण शर्मा पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने हाल ही में अंतिम सांस ली। उनके निधन से शहर के मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
तेरहवीं की रस्म के दौरान उनके पुत्र शौर्य उर्फ़ प्रिंस शर्मा को परंपरानुसार पगड़ी पहनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित बुजुर्गों और माननीय व्यक्तियों ने प्रिंस शर्मा को परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने तथा अपने पिता के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्हें बड़े-बुजुर्गों का आदर-सम्मान करने और परिवार की परंपराओं को आगे बढ़ाने का आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर बड़े सत्य प्रकाश गौड सुनील शर्मा पुत्र शौर्य उर्फ प्रिंस शर्मा व अन्य मौजूद रहे
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने अरुण शर्मा के सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और अपने कार्य के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
