
रूडकी।भाजपा नेता व प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार संगठन ब्यूरो नवीन कुमार जैन एडवोकेट व पूर्वी मंडल भाजपा के नेतृत्व में तहसील कैम्प कार्यालय पर देश के मिसाइल मैन महानतम वैज्ञानिक 11 वे भारतीय राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रध्जंलि कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा नेताओं व अधिवक्तागणों ने पुष्प अर्पित कर शत शत नमन कर श्रध्जंलि दी वक्ताओं ने महानतम वैज्ञानिक डॉ कलाम के सात्विक जीवन पर व्याख्यान दिया और बताया कि डॉ कलाम पवित्र धाम रामेश्वर में जन्मे थे उनके आचार विचार भी संतो समान थे डॉ कलाम शिलांग बच्चों के एक सम्मेलन में भाषण देने उपरांत जीवन की अंतिम सास ले दुनिया से विदा हो गए थे हम ऐसे दिव्य पुरूष को शत शत नमन करते हैं इसी क्रम में भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने व भारत माता की विजय पताका विश्व पटल पर विजयी जय घोष हेतु डॉ अब्दुल कलाम जी ने सदा सर्वस्व न्योछावर किया उन्होंने देश की सुरक्षा कई अंतरिक्ष परीक्षण कर अनेकों मिसाइलों व प्रेक्ष्पात का आविष्कार किया था हम ऐसे महापुरुष व्यक्तित्व को आठवीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन करतें हुए शपथ ले कि डॉ अब्दुल कलाम रामेश्वर में जन्मे थे उन्होंने अपने सात्विक विचारों के साथ जिस प्रकार देशभक्ति कर राष्ट्र की सेवा की व देश को विज्ञान क्षेत्र में कई नए आविष्कार कर विज्ञान के क्षेत्र में नए अध्याय जोड़े कलाम जी सात्विक प्रवति के थे उन्होंने कहा था कि मेरी मृत्यु के बाद मेरा दाह संस्कार भी पवित्र भूमि रामेश्वर में ही किया जाए श्रध्जंलि कार्यक्रम में जिला भाजपा कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,वरिष्ठ नेता भाजपा सुबोध कुमार शर्मा, जिला भाजपा कार्यलय मंत्री डॉ बी एल अग्रवाल, पूर्वी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नील कमल शर्मा,अध्यक्ष गोरखा समाज जसवंत सिंह थापा,क्षेत्र पार्षद वीरेंद्र गुप्ता,समाजसेवी अनिल वर्मा आदि ने महान संत डॉ अब्दुल कलाम के जीवन पर वक्तव्य रख नमन किया कार्यक्रम में अनुज आत्रेय,सुधीर चौधरी, एडवोकेट रामगोपाल शर्मा,सुनील कुमार गोयल, सुखलाल गोयल,नरेश कुमार नागियांन,सचिन गोंड़वाल,पंकज जैन,सुमित बिरला,दीपक वर्मा,श्याम वर्मा,आदि मौजूद रहे।
